दावा- अस्पताल में घुसी भीड़ ने रेप-हत्या के क्राइम सीन से की छेड़छाड़; कोलकाता पुलिस का खंडन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में बुधवार देर रात घुसी भीड़ ने महिला डॉक्टर के रेप-हत्या केस के क्राइम सीन से छेड़छाड़ की। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि क्राइम सीन सेमिनार रूम है जिससे छेड़छाड़ नहीं की गई है। बकौल पुलिस, अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।