दावा- हरियाणा के CM पद पर अड़े राव इंद्रजीत हुए बागी; उन्होंने दिया स्पष्टीकरण
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़े केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता राव इंद्रजीत सिंह बागी हो गए हैं और उनके साथ 9 विधायकों का समर्थन है। सिंह ने X पर स्पष्टीकरण देते हुए लिखा, "ये आधारहीन समाचार हैं। मैं और सभी साथी विधायक भाजपा के साथ मज़बूती से खड़े हैं।"