देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे व अजित पवार ने महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने का दावा किया पेश

महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे व एनसीपी नेता अजित पवार संग मिलकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान​​​​​​ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। गौरतलब है, शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आयोजित होगा और अजित पवार व एकनाथ शिंदे उप-मुख्यमंत्री बनेंगे।

Load More