देवेंद्र फडणवीस कल मुंबई के आज़ाद मैदान में लेंगे CM पद की शपथ, ट्रैफिक एडवाइज़री जारी
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुंबई के आज़ाद मैदान में शपथ लेंगे जिसके मद्देनज़र मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। इसके अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम के समापन तक कुछ इलाकों में सड़कों को बंद किया जाएगा। लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।