देवेंद्र महतो ने 16 दिन बाद तोड़ा अनशन, JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर बोले- जंग अभी बाकी है
झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोमवार देर रात प्रदेश मंत्री दीपिका पांडे सिंह और इरफान अंसारी की मौजूदगी में 16-दिन बाद जूस पीकर अपना अनशन खत्म किया। झारखंड सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के बाद उन्होंने अनशन खत्म किया। उन्होंने कहा, "हालांकि मांगें मान ली गई हैं...लेकिन हम पूरी तरह संतुष्ट नहीं...अभी लंबी लड़ाई बाकी है।"