दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना को 'खून से खत' लिखती थी लड़कियां
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना को 1970 के दशक में लड़कियों के बहुत सारे खत आते थे और उन्हें पढ़ने के लिए अलग से एक शख्स रखना पड़ा था। वहीं, इनमें कई खत 'खून से लिखे' होते थे। बकौल रिपोर्ट्स, जिस रास्ते से खन्ना की कार गुज़रती थी वहां की धूल उनकी फीमेल फैंस अपनी मांग में भर लेती थीं।