दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती की हमशक्ल के वीडियो हुए वायरल, लोग बोले- दूसरा जन्म हुआ है
दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती की हमशक्ल और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर निशा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "यह दिव्या भारती का दूसरा जन्म हुआ है।" एक अन्य ने लिखा, "आप बिल्कुल दिव्या भारती जैसी दिखती हो।" गौरतलब है कि निशा के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।