दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह की बहन ने रक्षा बंधन पर अपने भाई के लिए लिखा नोट
दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रक्षा बंधन के मौके पर अपने भाई के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है। उन्होंने सुशांत का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "उन्होंने न सिर्फ एक अच्छा ऐक्टर बल्कि अच्छा इंसान बनने की भी पूरी कोशिश की।" उन्होंने सुशांत को रक्षा बंधन की बधाई भी दी।