दिवंगत जयललिता की सहयोगी रहीं शशिकला ने की राजनीति में वापसी की घोषणा
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की सहयोगी रहीं वीके शशिकला ने राजनीति में वापसी की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "अभी एआईएडीएमके की कहानी खत्म नहीं हुई है, अभी तो मेरी शुरुआत हो रही है।" उन्होंने कहा, "हम विधानसभा चुनाव-2026 में अम्मा (जयललिता) की सरकार बनाएंगे और वह भी पूर्ण बहुमत के साथ। तमिलनाडु की जनता हमारे साथ है।"