दिवंगत भारतीय क्लासिकल वोकलिस्ट पंडित जसराज की पत्नी मधुरा पंडित जसराज का बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मधुरा का निधन उम्र संबंधी समस्याओं के कारण हुआ है। मधुरा की बेटी ने बताया कि मां की तबीयत बीते महीने से खराब थी। मधुरा का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में किया जाएगा।