दिवंगत वैज्ञानिक होमी भाभा के शेफर पेन व मोती के 3 बटन की होगी नीलामी
भारत के दिवंगत वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा के 14 कैरेट सोने की निब वाला शेफर पेन, एक कलाकृति और मोती के 3 विशिष्ट बटन के सेट की 17 अगस्त को मुंबई स्थित जमशेद भाभा थिएटर में नीलामी की जाएगी। भाभा के शेफर पेन के लिए बोली ₹50,000 से और बटन सेट के लिए बोली ₹1 लाख से शुरू होगी।