दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर रिलीज़ हुए उनके 3 नए गाने, भावुक हुए फैन्स
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जयंती पर उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से बुधवार को उनके 3 नए गाने रिलीज़ किए गए। '0008', 'नील' और 'टेक नोट्स' गाने को रिलीज़ के कुछ ही मिनटों में लाखों व्यूज़ मिले हैं और गानों को लेकर मूसेवाला के फैन्स भावुक हैं। 29 मई 2022 को पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी।