द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम जापानी एयरपोर्ट के रनवे के पास फटा, 80+ उड़ानें हुईं रद्द
द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक अमेरिकी बम बुधवार को एक जापानी एयरपोर्ट के रनवे के पास फट गया जिसके बाद 80 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। जापानी परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण रनवे के बगल में टैक्सीवे के बीच में 23 फीट चौड़ा और 3.2 फीट गहरा गड्ढा हो गया।