देव दीपावली पर अद्भुत होता है काशी का नज़ारा, इस साल 12 लाख दीये से सजेंगे 84 घाट
देव दीपावली पर वाराणसी की अद्भुत सजावट की जाती है। बकौल रिपोर्ट्स, इस साल देव दीपावली पर काशी की सजावट और भव्य होगी व काशी के 84 घाटों को 12 लाख दीयों से रोशन किया जाएगा। वहीं, क्रैकर शो और लेज़र शो का आयोजन भी होगा। काशी के भव्य दीपोत्सव को देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे।