देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों पर जलाए जाएंगे 17 लाख दीये

वाराणसी (यूपी) ज़िला प्रशासन ने देव दीपावली महोत्सव का एलान करते हुए बताया है कि इस बार वाराणसी के गंगा घाट के किनारे करीब 17 लाख दिए जलाए जाएंगे और 3 दिवसीय भव्य गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ज़िलाधिकारी एस राजलिंगम के अनुसार, गंगा महोत्सव के अंतर्गत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 35 से अधिक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

Load More