देव दीपावली पर वाराणसी में 11 क्विंटल देशी-विदेशी फूलों से होगी घाटों की सजावट
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया है कि वाराणसी में देव दीपावली पर इस बार घाटों की सजावट 11 क्विंटल देशी-विदेशी फूलों से की जाएगी और यह फूल ऑर्डर पर कोलकाता से मंगाए गए हैं। इसके साथ ही इस बार तिरंगे की थीम पर सजावट होगी और फूलों के अलावा लाइट्स तिरंगे की थीम पर सजाई जाएगी।