दुविधा में हूं, €80,000/वर्ष की नौकरी के लिए जर्मनी जांऊ या नहीं: भारतीय टेकी
एक भारतीय टेकी ने रेडिट पर दावा किया है कि वह दुविधा में है कि उसे €80,000/सालाना की नौकरी के लिए जर्मनी जाना चाहिए या नहीं। बकौल टेकी, वह हाल ही में ₹45 लाख/सालाना वाली नौकरी से निकाला गया है। एक यूज़र ने कहा, "तुम (जर्मनी में) 42-45% टैक्स दोगे...इन-हैंड बहुत कम होगा।" दूसरे ने कहा, "जर्मनी वाली डील लो।"