दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया का यूरोप में चोरी हुआ ₹10 लाख का सामान व पासपोर्ट

यूरोप ट्रिप पर गईं ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति-अभिनेता विवेक दहिया का वहां करीब ₹10 लाख की कीमत का सामान व पासपोर्ट चोरी हो गया है। विवेक ने कहा, "अपने ठहरने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए थे...हमारा सामान कार में रखा था...वापस लौटे तो देखा कि किसी ने पुराने कपड़े व खाना छोड़कर सारा सामान चुरा लिया है।"

Load More