UP में लिव-इन पार्टनर ने की दिव्यांग शिक्षक की हत्या, 7 साल रही साथ
मुरादाबाद (यूपी) में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 साल से साथ रह रही लिव-इन पार्टनर सुनीता उर्फ पूजा और उसके नाबालिग बेटे को अरेस्ट किया है। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों ने संपत्ति हड़पने व कर्ज़ माफ कराने की नीयत से हत्या की।