दीवार पर टेप से चिपकाए गए केले के आर्टवर्क के नीलामी में ₹12 करोड़ में बिकने की है उम्मीद

इटली के आर्टिस्ट मॉरीज़ियो केतेलान की दीवार पर टेप से चिपकाए गए केले के आर्टवर्क के नीलामी में $1 मिलियन-$1.5 मिलियन (करीब ₹12 करोड़) में बिकने की उम्मीद है। 'कॉमेडियन' शीर्षक वाला यह आर्टवर्क 2019 में $120,000 में बिका था। ऑक्शन कंपनी सोथबी के मुताबिक, टेप व केला ऑरिजिनल नहीं है और हर इंस्टॉलेशन में उन्हें बदल दिया जाता है।

Load More