दिवाली की झालर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ जाएगा बिजली बिल
दिवाली पर सजावट करते समय एलईडी लाइटों का इस्तेमाल करें जो आम बल्बों की तुलना में काफी कम बिजली खपत करती हैं। पूरे घर के बजाय केवल मुख्य द्वार, बालकनी या पूजा स्थल को सजाएं। सोने या बाहर जाते समय लाइटें बंद करें। इसके अलावा, ऑटोमैटिक ऑन-ऑफ के लिए स्मार्ट प्लग या टाइमर का प्रयोग कर बिजली बिल नियंत्रित रखें।