दीवाली के दौरान आग लगने की घटनाओं में होम इंश्योरेंस क्या-क्या करता है कवर?
लाइवमिंट के मुताबिक, दिवाली पर होम इंश्योरेंस पॉलिसी आग से घर की दीवारों/छत/फर्श/दरवाज़ों को होने वाले नुकसान को कवर कर सकती है। इसमें फर्नीचर, घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कपड़े भी शामिल हैं। कुछ पॉलिसी में आग के कारण घर में रहने लायक स्थिति न रहने पर अस्थायी आवास का खर्च या किराए का नुकसान भी कवर होता है।