त्योहारों की EMI और क्रेडिट कार्ड बिल ने बढ़ाया बोझ, जानें किस कर्ज को पहले चुकाएं
दिवाली की खरीदारी के बाद बढ़ी EMI/क्रेडिट कार्ड बिल की देनदारी संभालने के लिए विशेषज्ञों ने पहले सभी कर्जों की सूची बनाने की सलाह दी है। सभी लोन की न्यूनतम किस्त चुकाने के बाद सबसे अधिक ब्याज वाले कर्ज, खासकर क्रेडिट कार्ड बकाया को प्राथमिकता दें। भुगतान में दिक्कत हो तो समय रहते बैंक से री-स्ट्रक्चरिंग की मांग करें।