दिवाली के मौके पर नोएडा में बिकी ₹25 करोड़ की शराब, टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

ज़िला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि नोएडा में दिवाली के अवसर पर 29 अक्टूबर-1 नवंबर के बीच ₹25 करोड़ की अंग्रेज़ी, देसी शराब और बियर की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस समय नोएडा में करीब ₹18 करोड़ की शराब बिकी थी। बकौल अधिकारी, शहर में शराब की करीब 564 दुकानें हैं।

Load More