दिवाली की रात के AQI आंकड़े दिल्ली ने किए जारी, पहले रिकॉर्ड से थे गायब
DPCC ने 8-9 नवंबर की रात के 'गायब' वायु गुणवत्ता आंकड़े जारी किए हैं। इनके मुताबिक, रात 2-बजे मुंडका में PM2.5 का स्तर 3,744 µg/m³ दर्ज हुआ जो 24 घंटे के राष्ट्रीय मानक से करीब 60 गुना है। JNU में यह 3,023 µg/m³ और NSUT के वेस्ट कैंपस में 3,008 µg/m³ रहा। DPCC के 11 केंद्रों पर स्तर 2,000+ था।