दिवाली की रात घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे पहलवान की पंजाब में गोली मारकर हुई हत्या
पंजाब के कपूरथला में दिवाली पर घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे 27 वर्षीय पहलवान मनी उर्फ 'पहलवान' की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पिता बग्गा ने बताया कि बेटे की हाल ही में शादी हुई थी।