दिवाली के लिए घर की सफाई करते हुए राजस्थान में परिवार ने कचरे में फेंक दिए ₹4.5 लाख के गहने
भीलवाड़ा (राजस्थान) में बीते दिनों दिवाली के लिए घर की सफाई करते समय परिवार ने करीब ₹4.5 लाख के गहने नगर निगम की कचरा गाड़ी में फेंक दिए। नगर निगम के मेयर राकेश पाठक ने बताया कि परिवार से सूचना मिलने के बाद सोना ढूंढने के लिए विशेष टीम बनाई गई जिसने लगातार प्रयास कर कूड़े से गहने ढूंढ निकाले।