दिवाली तक सोना ₹1.60 लाख के पार जा सकता है: एक्सपर्ट
Emirates Investment Bank के धर्मेश भाटिया के मुताबिक, सोने और चांदी में फिलहाल शॉर्ट टर्म में कुछ दबाव या उतार-चढ़ाव ज़रूर देखने को मिल रहा है और दिवाली तक सोना ₹1.60 लाख/10 ग्राम के पार जा सकता है। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹1.54 लाख/10 ग्राम रहे।