दिवाली पार्टी में मांस परोसे जाने पर यूके PMO ने मांगी माफी, कहा- दोबारा ऐसा नहीं होगा
यूके में पीएम कीअर स्टार्मर द्वारा अपने आवास पर आयोजित की गई दिवाली पार्टी में शराब और मांस परोसे जाने पर कई ब्रिटिश हिंदुओं के नाराज़गी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने माफी मांगी है। पीएमओ के प्रवक्ता ने कहा, "हम इस मुद्दे पर भावनाओं की ताकत को समझते हैं...और समुदाय को आश्वस्त करते हैं कि 'ऐसा दोबारा नहीं होगा'।"