दिवाली पर गुरुवार को आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बीएसई का सेंसेक्स 553.12 अंक टूटकर 79,389.06 अंक पर जबकि एनएसई का निफ्टी 135.50 अंक गिरकर 24,205.35 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा समूह की टेक महिंद्रा के शेयरों में सर्वाधिक 4.54% की गिरावट आई।