दिवाली पर जमकर खरीदारी, टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, UPI से एक दिन में ₹90 हजार करोड़ का भुगतान
दिवाली के दिन देशभर में जमकर खरीदारी हुई जिसका असर डिजिटल पेमेंट पर भी दिखा। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, 8 नवंबर को UPI के ज़रिए 91.69 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए जो पिछले साल की दिवाली के 69.57 करोड़ के मुकाबले 32% ज़्यादा हैं। इस दौरान कुल ₹90,029 करोड़ का भुगतान हुआ जबकि पिछले साल यह रकम ₹88,351 करोड़ थी।