दीपावली पर उल्लुओं के शिकार की आशंका, हिफाज़त में जुटा कॉर्बेट प्रशासन
दिवाली पर अंधविश्वास के चलते उल्लुओं के अवैध शिकार व तस्करी की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड का कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व प्रशासन सतर्क हो गया है। पार्क प्रशासन ने वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और दक्षिणी सीमा पर विशेष निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अंधविश्वास छोड़ वन्यजीव संरक्षण में सहयोग की अपील की है।