दिवाली पर तेज़ आवाज़ वाले पटाखे बच्चों के कानों को कैसे पहुंचाते हैं नुकसान? जानें बचाव के तरीके
दिवाली पर पटाखों की तेज़ आवाज़ बच्चों की सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती है। ENT विशेषज्ञ डॉक्टर श्रेखा पद्माक्षन के अनुसार, पटाखों की आवाज़ 125-155 डेसिबल तक पहुंच सकती है जिससे कानों में दर्द, सीटी बजना और सुनाई देने में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों को पटाखों से 10-मीटर दूर रखें और ईयरमफ्स का इस्तेमाल कराएं।