दिवाली पर दिल्ली अग्निशमन विभाग को 12 घंटे में आईं 300 से अधिक कॉल
दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया है कि दिवाली के मौके पर करीब 12 घंटे में आग लगने की 300 से अधिक कॉल आईं। उन्होंने कहा, "गुरुवार शाम 5-रात 12 बजे तक करीब 192 कॉल और रात 12 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक लगभग 158 कॉल आईं। आग की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।"