दिल्ली में दिवाली के जश्न के दौरान 35 बच्चों सहित 135 लोग झुलसे
दिवाली पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग से जलने के 135 मामले दर्ज हुए, जिनमें 35 बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मरीज़ को भर्ती करना पड़ा। दमकल विभाग को 257 इमरजेंसी कॉल मिलीं और 5 दमकलकर्मी घायल हुए हैं। गौरतलब है कि शहर का AQI 373 तक पहुंचकर 'गंभीर' श्रेणी में आ गया।