दिवाली पर दिल्ली मेट्रो का बदला शेड्यूल, सभी स्टेशनों से रात 10 बजे चलेगी अंतिम मेट्रो

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि दिवाली पर (31 अक्टूबर)) एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 10 बजे चलेगी। बाकी समय मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य दिनों की तरह सभी लाइन पर नियमित समय से चलेंगी। गौरतलब है, आम दिनों में अंतिम ट्रेन टर्मिनल स्टेशन से रात 11 बजे चलती हैं।

Load More