दिवाली पर सिर्फ ₹11 में पाएं एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, पटाखों से हादसे पर मिलेगा ₹25,000 तक कवर
दिवाली पर पटाखों से होने वाले हादसों के लिए सिर्फ ₹11 में इंश्योरेंस कवर लिया जा सकता है। फोनपे पर आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस का 11 दिन का प्लान ₹11 में उपलब्ध है जिसमें पात्र मेडिकल खर्च के लिए ₹25,000 तक का कवर मिलेगा। इसमें अस्पताल में भर्ती, डे-केयर इलाज और दुर्घटना में मृत्यु पर भी लाभ का प्रावधान है।