दिवाली पर मिठाइयों में मिलावट की जांच घर पर की जा सकती है। स्टार्च की जांच के लिए मिठाई-पानी के घोल में आयोडीन डालें, नीला/बैंगनी रंग आने पर स्टार्च की मिलावट हो सकती है। डिटर्जेंट की जांच के लिए घोल को हिलाएं, झाग अधिक बनना मिलावट का संकेत है। चांदी/एल्युमिनियम की पहचान के लिए चांदी के वर्क को गर्म करें।