दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने वाले रूप चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी क्यों कहते हैं?
दिवाली से एक दिन पहले रूप चतुर्दशी मनाई जाती है जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन राक्षस नरकासुर का वध किया था जिस कारण इसे नरक चतुर्दशी कहा जाता है। नरक चतुर्दशी पर लोग सरसों का तेल व उबटन लगाते हैं।