दिवाली से कुछ दिन पहले 'ज़हरीली' हुई दिल्ली की हवा, AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा
दिल्ली में मंगलवार सुबह हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई। दिवाली से कुछ दिन पहले ही कई जगहों पर AQI का स्तर बढ़ गया है। बवाना स्टेशन पर AQI 409 जबकि विवेक विहार स्टेशन पर यह 411 था। ये आंकड़े 'गंभीर' श्रेणी में आते हैं। चांदनी चौक में AQI 354 था जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।