दिवाली से पहले यूपी के 38 जिलों में एफएसडीए का ऐक्शन, 15 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने यूपी के 38 जिलों में 260 मिठाई-नमकीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। FSDA ने 15 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड कर, इन दुकानों से 303 नमूने लिए और 7,660 किलो खाद्य पदार्थ जब्त या नष्ट किए गए। कई जगह चूहे, गंदगी और मिलावट जैसी गंभीर खामियां मिलीं हैं।

Load More