दिवाली से पहले कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 'तोहफे' में दीं किआ सॉनेट, बोली- यह मेहनत का फल

हरियाणा की दवा कंपनी MITS हेल्थकेयर ने दिवाली से पहले अपने 4 कर्मचारियों को नई Kia Sonet SUV 'गिफ्ट' की हैं। कंपनी के संस्थापक एमके भाटिया ने कर्मचारियों की मेहनत-वफादारी को सम्मानित करने के लिए यह तोहफा दिया। कार पाने वालों में नितिन नेगी, निर्मल, वीनस और गुरवीर शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि यह मेहनत का फल है।

Load More