दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल, 6 दिन में 17% तक बढ़े दाम
दिवाली से पहले चीनी की कीमतें बीते 6 दिनों में 10% से ज़्यादा बढ़ चुकी हैं। यूपी में चीनी की एक्स-मिल कीमत 13% जबकि महाराष्ट्र में 17% तक उछली। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, यूपी में चीनी की एक्स-मिल कीमत 6-अक्टूबर को ₹4,600/क्विंटल थी जो 12-अक्टूबर को बढ़कर ₹5,200/क्विंटल हो गई। वहीं, महाराष्ट्र में कीमत ₹4,350 से बढ़कर ₹5,100/क्विंटल हो गई।