दिवाली से पहले ही दिल्ली के कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार
दिल्ली में बुधवार को वायु प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया और कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार चला गया। बुधवार सुबह जहांगीरपुरी में 414, आनंद विहार में 403 और नज़फगढ़ में 400 एक्यूआई दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का ओवरॉल एक्यूआई 349 दर्ज किया गया जबकि यह मंगलवार को 318 पर था।