एमपी में अवैध शराब से भरे ट्रक ने पुलिस अफसर को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत
देवास (एमपी) में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक चालक ने वाहन से कुचल दिया जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। शराब से भरा ट्रक गुजरात ले जाया जा रहा था जिसके ड्राइवर को पुरी ने रुकने को कहा था। ड्राइवर ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर वहां से भागने की कोशिश की।