AI से सीखकर घर पर तैयार की नकली शराब, 13 मौतों के बाद एमपी के शराबकांड में खुलासा
देवास (एमपी) में 13 मौतों के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी अजय राठौर ने AI की मदद से नकली शराब बनाई और इंदौर से केमिकल मंगवाकर पुरानी बोतलों में शराब तैयार की। मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और 8 को रिमांड पर भेजा गया है। ज़िला आबकारी अधिकारी समेत 3 अफसर निलंबित किए गए हैं।