देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं सारा अली खान ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक
देवघर (झारखंड) में बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं अभिनेत्री सारा अली खान ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सारा अली खान ने मंदिर परिसर में घूमने के बाद वहां आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस दौरान सारा ने पुजारियों से बैद्यनाथ मंदिर के इतिहास के बारे में भी जाना।