दावत भी मन से खाओ और पढ़ाई भी मन से करो: छात्रों को दी गई दावत में खान सर
मशहूर शिक्षक खान सर द्वारा छात्रों को दी गई रिसेप्शन पार्टी की दावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खाना खा रहे छात्रों से खान सर माइक पर कह रहे हैं, "कुछ भी गिराना नहीं, जितना आप लोगों को खाना है खाइए...दावत भी मन से खाओ और पढ़ाई भी मन से करो।"