देवबंद बम धमाकों का आरोपी 31 साल बाद श्रीनगर से हुआ गिरफ्तार

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के देवबंद में 1993 में बम धमाका करने वाले मुख्य आरोपी नज़ीर अहमद वानी को 31 साल बाद श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यूपी के आतंकवादी निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी नाम व वेशभूषा बदलकर इधर-उधर रह रहा था।

Load More