'द वॉकिंग डेड' फेम अभिनेता जेनसन पेनेटियर का 28 साल की उम्र में न्यूयॉर्क सिटी में हुआ निधन
हॉलीवुड अभिनेत्री हेडन पेनेटियर के भाई व सीरीज़ 'द वॉकिंग डेड' फेम अभिनेता जेनसन पेनेटियर का 28 साल की उम्र में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उनका निधन रविवार को न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था। 'द वॉकिंग डेड' के मेकर्स ने जेनसन के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "उनकी बहुत याद आएगी...पेनेटियर परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं।"